विवाह करवाने का झांसा देकर महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 12:07 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): विवाह करवाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। महिला सब इंस्पैक्टर गुरप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। 

एक दिन पीड़िता बस में सफर कर रही थी तो उसकी मुलाकात बस के ड्राइवर आरोपी अमरीक सिंह के साथ हुई तथा उनके आपसी शारीरिक संबंध बन गए। जब पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी अमरीक सिंह उसे डराने धमकाने लगा व कहने लगा कि वह उससे विवाह करवा लेगा। इसके उपरांत वह पीड़िता को विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परंतु अब अमरीक सिंह ने पीड़िता से रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों की जांच करने के उपरांत आरोपी अमरीक सिंह के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Vaneet