शर्मसार: 13 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 06:15 PM (IST)

गुरुहरसहाय(आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतगर्त पड़ते गांव बुला राए उताड़ में कुछ दिन पहले एक युवक ने 13 वर्षीय बच्ची को बेहोशी की कोई चीज रुमाल में सुघा कर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। उक्त मामले में दोनों पक्षों में राजीनामा ना होने के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और 3/4 दी प्रोटैक्शन फारम सैक्सुअल आफैंस एक्ट 2012 तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी कुछ दिन पहले जब पड़ोस के घर से घर आ रही थी तो आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र सिकंगर सिंह निवासी बुला राए उताड़ ने उसे रुमाल में कोई नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसलिए आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएं। मामले की जांच कर रहे अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपी व पीड़ित पक्ष में समझौते की बात चल रही थी, जोकि पूरी ना होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Vaneet