होशियारपुर में कानून को खुली चुनौती, सरेआम चेन लूट कर भागा बदमाश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 03:09 PM (IST)

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेखौफ लुटेरे ने सरेआम दिनदहाड़े एक व्यक्ति से चेन लूट ली और मौके से फरार हो गया। यह घटना होशियारपुर के माहिलपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति सड़क किनारे मौजूद था, तभी अचानक एक युवक उसके पास आया और झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला।

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लुटेरा पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देता है और बेखौफ अंदाज में फरार हो जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News