Firozpur Crime: दिन-दिहाड़े लाखों की लूट, इस तरह दिया घटना को अंजाम

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 06:07 PM (IST)

फाजिल्काः फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे के पास फ्लाईओवर पर  एक गैस एजैंसी के कर्मचारियों पर तेजधार हथियारों से हमला करके उन्हें घायल करने व उनसे एजैंसी के 7 लाख रुपए लूटने का मामाल सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची डाली, फिर उसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में 2 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना संबंधी सूचना पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

वारदात का शिकार हुए सुखदीप सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ कैश लेकर आ रहे थे जब वे फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे के पास फ्लाई ओवर के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी जिसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनसे पैसों का बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आस-पास के सीसीटीवी की भी चैकिंग की जा रही है ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Editor

Neetu Bala