Breaking News: जालंधर के इस इलाके से लापता हुआ बच्चा, पुलिस तलाश में जुटी

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 09:45 AM (IST)

जालंधर(वरुण): जालंधर के इलाके बस्ती बावा खेल से एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। बच्चे की पहचान अविनाश राज पुत्र अर्जुन राम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पढ़ते इलाके बस्ती बावा खेल डॉक्टर जोहरी लाल वाली गली नजदीक कपूरथला रोड से 2 दिन पहले एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। अविनाश एक प्रवासी परिवार का बच्चा है। बच्चे के लापता होने के  24 घंटे बाद थाना बस्ती बावा खेल में परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखवा दी गई है। थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. द्वारा परिवार को पूर्ण विश्वास दिया गया है कि प्रशासन द्वारा लापता बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal