6 साल की बेटी और 3 साल के बेटे संग महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, पति ने जताई बंधक बनाए जाने की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 09:18 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर के अंतर्गत आते इलाके से एक महिला अपनी 6 साल की मासूम बेटी और महज़ 3 साल के छोटे बेटे को साथ लेकर बिना बताए घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शाम को जब पीड़ित पति काम से वापस लौटा, तो घर का ताला और सन्नाटा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर पर उसकी पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बिल्कुल ठीक-ठाक थे
पीड़ित पति ने आशंका और गंभीर आरोप जताया है कि उसकी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों को किसी अज्ञात शातिर व्यक्ति ने अपने किसी गुप्त ठिकाने पर जबरन बंधक बनाकर छुपाया हुआ है। पीड़ित अमृतपाल सिंह की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज कर बेहद संजीदगी से तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को वह रोज़ाना की तरह सुबह अपने काम पर चला गया था। घर पर उसकी पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बिल्कुल ठीक-ठाक थे। लेकिन जब वह शाम को वापस अपने घर लौटा, तो घर उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद नहीं थे। उसने आस-पास के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी उनके जाने के बारे में कोई भनक तक नहीं थी।

मोबाइल की लास्ट लोकेशन खंगालने में जुटी पुलिस 
पति के मुताबिक, घर से लापता होने वालों में उसकी पत्नी बलजीत कौर के साथ-साथ उसकी दो बेहद मासूम संतानें भी शामिल हैं। उसको शक़ है कि किसी अज्ञात शातिर व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर या डरा-धमकाकर अगवा किया है। उसे पूरा शक है कि आरोपियों ने उसके पूरे परिवार को किसी अज्ञात व गुप्त जगह पर बंधक (नाजायज हिरासत में) बनाकर रखा हुआ है। वहीं पुलिस की विशेष टीमें लापता बलजीत कौर के मोबाइल की लास्ट लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने में जुटी हैं। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि महिला बच्चों को लेकर किस साधन या किसके साथ रवाना हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News