AAP विधायक अमित रत्न को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2023 - 08:24 AM (IST)

बठिंडा (विशेष): कुछ दिन पहले विजिलेंस के राडार पर आए पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रत्न को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित रत्न को राजपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार उनके पीए को कुछ दिन पहले रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा था। उस समय तो अमित रत्न पर एक्शन नहीं लिया गया लेकिन खबर है कि बाद में विजिलेंस को अमित रत्न से संबंधित कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं जिसके बाद उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। 

Content Writer

Vatika