पंजाब के MLA की गाड़ी का काटा चालान, भेजा वापस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2020 - 10:29 AM (IST)

सिरसा: पंजाब के सरदूलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एम.एल.ए. दिलराज  भूंदड़ को सोमवार सिरसा पुलिस ने चेतावनी देकर वापिस पंजाब भेज दिया।

एक बार तो एम.एल.ए. का गनमैन सिरसा पुलिस कर्मियों को एम.एल.ए. की धौंस दिखाते हुए दिखा परंतु जब डी.एस.पी. दिनेश यादव से सामना हुआ तो वह सहम गया और डी.एस.पी. से माफी मांगने लगा। डी.एस.पी. ने उसे गाड़ी के कागज व मूवमैंट पास लाने को कहा तो एम.एल.ए. स्वयं गाड़ी से उतरे और डी.एस.पी. को गाड़ी के कागज दिखाए और मूवमैंट पास न होने की बात कही। डी.एस.पी. ने भी जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें वापस पंजाब जाने को कहा। वहां मीडिया कर्मियों की मौजूदगी को देखते हुए एम.एल.ए. ने भी वापस जाने में ही भलाई समझी। 


नियम सबके लिए बराबर : डी.एस.पी. 
उप पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि लॉकडाऊन के दौरान नियम सबके लिए बराबर हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सख्त आदेश हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति या गाड़ी को बिना मूवमैंट पास के अंदर न आने दिया जाए। 

Vatika