कोरोना से कांग्रेसी नेता के पिता के निधन के बाद विधायक हैनरी ने खुद को किया होम क्वारंटाइन

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 03:00 PM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): नॉर्थ विधानसभा हलका के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने अपने एक समर्थक दीपक शर्मा के पिता प्रवीण कुमार के करोना वायरस से निधन के बाद खुद को अपने घर में   होम क्वारंटाइन  कर लिया है। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने घर के बाहर इस संबंधी एक नोटिस लगाया। इसकी फोटो भी उन्होंने फेसबुक पर शेयर की है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता  के पिता प्रवीण कुमार की कोरोना वायरस के कारण सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। कल ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी । उसके बाद से वह वेंटीलेटर पर थे। आज सुबह उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद मिट्ठा बाजार के लोगों में दहशत सी फैल गई है। वहीं कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा  जूनियर अवतार हैनरी का नजदीकी था। इसी कारण जूनियर अवतार हैनरी ने खुद को  होम क्वारंटाइन  कर लिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News