विधायक परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के महासचिव का चार्ज संभाला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:42 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): विधायक परगट सिंह ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का पदभार संभाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्भू ने परगट सिंह को नियुक्ति पत्र जारी किया था। पत्र में लिखा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव के.सी. वेणु गोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत की मंजूरी के बाद परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया जाता है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal