विधायक परमिंदर पिंकी ने DGP चट्टोपाध्याय पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 02:27 PM (IST)

फिरोजपुर: पंजाब सरकार की तरफ से नए लगाए कार्यकारी डी.जी.पी. सिधार्थ चट्टोपाध्याय पर कांग्रेस के ही विधायक परमिन्दर पिंकी ने बड़े आरोप लगाए हैं। विधायक पिंकी ने कहा है कि डी.जी.पी. एस. चट्टोपाध्याय एक ऐसे व्यक्ति को साथ लेकर घूमते हैं जो गैंगरेप मामलो में भगौड़ा है, भगौड़ा होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पिंकी ने सवाल किया कि अगर पुलिस चोरी करने लगे तो आम जनता का क्या होगा।

विधायक परमिन्दर पिंकी ने यहां तक कह दिया है कि यदि उनको या उनके परिवार के किसी मैंबर का कोई नुक्सान होता है तो इसके जिम्मेदारी डी.जी.पी. चट्टोपाध्याय होंगे। परमिंदर पिंकी ने कहा कि वह यह मामला फिरोजपुर के एस.एस.पी. के संज्ञान में भी लाए थे। इस के अलावा वह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास भी यह मामला उठाएंगे।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News