सुखना झील पर लड़की से मारपीट कर छीना मोबाइल, 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 04:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सुखना झील पर कुत्ते को घुमा रही लड़की से बीट बॉक्स के पास छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल फोन छीनने वाली फरार महिला के 3 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी लखन, वसीम खान और संतोश के रुए में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उक्त नौजवानों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर फरार महिला की तलाश कर ही है। सेक्टर-5 निवासी वंदना ने बताया कि वह एक कोठी में काम करती है। रविवार को कुत्ते को धुमाने के लिए वह सुखना लेक पर गई थी।

जब वह पुलिस बीट बॉक्स के पास पहुंची तो एक लड़की गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने अपनी मौसी को बुला लिया, जिसके बाद वहां लखन और वसीम खान नाम के व्यक्ति भी आ गए और वह उससे छेड़छाड़ करने लगे। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वंदना ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से 3 आरोपी लखन, वसीम खान और संतोश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपिों से वंदना का फोन बरामद कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash