मोदी सरकार का 4 साल का कार्यकाल देश में स्वॢणम दौर की शुरूआत : मलिक

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): राज्यसभा सांसद व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा है कि यू.पी.ए. सरकार के भ्रष्टाचारी कार्यकाल के बाद केंद्र में मोदी सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल से देश में स्वर्णिम दौर की शुरूआत हुई है। मलिक शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस कार्यकाल के दौरान देश ने तेजी से विकास की राह पकड़ी है। मजबूत विदेश नीति के तहत मोदी ने अकेले भारत के लिए दुनिया में एक सम्मानित स्थान बनाया। सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि संयुक्त राज्य अमरीका के साथ एक करीबी सामरिक संबंध बनाना है। ‘भारत की लुक ईस्ट पॉलिसी’ जापान, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने रिश्ते को बरकरार रखती है। 

वैश्विक समुदाय में पाकिस्तान को अलग करने में भारत की दृढ़ कूटनीति की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि आतंकवाद के मामले में वैश्विक समुदाय में पाकिस्तान को अलग-थलग करना रहा है। इसके अलावा मोदी सरकार ने अपने पड़ोसी देशों बंगलादेश, नेपाल तथा भूटान आदि के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत किए हैं। चीन को भी कई बार अपने एग्रैसिव कदम पीछे हटाने पड़े।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने जहां आतंकवाद की जड़ें उखाडऩे में अहम भूमिका निभाई वहीं जी.एस.टी. लागू होने से देश की आॢथकता में 7 प्रतिशत की बढ़ौतरी की उम्मीद बनी है। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. लागू होने के बाद जहां पूरा देश आगे बढ़ रहा है, वहीं पंजाब जहां कांग्रेस की सरकार है लगातार पिछड़ रहा है। इसका एकमात्र कारण राज्य में अकुशल सरकार का होना है।

Supreet Kaur