पंजाब में घने कोहरे का कहर, Highway पर टकराई गाड़ियां

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 01:12 PM (IST)

मोगाः पंजाब में बढ़ रहे घने कोहरे के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दरअसल, मोगा के  नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण 4  वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत यह रही की किसी भी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा। 

जानकारी के अनुसार पहले एक घोड़ा ट्राले के साथ बोलेरो गाड़ी टकरा गई और उसके बाद दो और गाड़ियां टकरा गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए, जिसमें एक बालेरो गाड़ी का ड्राइवर और उसमे सवार महंत था। दोनो को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  वहीं गाड़ियों का भारी नुकसान हुआ, फिलहाल मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika