आपसी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, झगड़े दैरान चली गोलियां, फैली दहशत

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 11:33 PM (IST)

मोगा (आजाद) : मोगा जिले के गांव भिंडरकलां में गुरुद्वारा साहिब की देखभाल को लेकर दो पक्षों के मध्य पिछले लंबे समय से चलते आ रहे विवाद को लेकर 2 पक्षों के मध्य लड़ाई-झगड़ा होने तथा गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना गत रात की बताई जा रही है, जहां पर झगड़े में हुई मारपीट तथा गोली लगने से दोनों पक्षों के 8 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल कुलदीप सिंह ने बताया कि हमारे पास गुरुद्वारा श्री अखंड प्रकाश साहिब की सेवा संभाल का जिम्मा है। गत रात्रि गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने का प्रयास करने की नीयत से गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर झगड़ा करने लगे, जो हथियारों से लैस थे।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना धर्मकोट के डी.एस.पी. रमनदीप सिंह, थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और जांच की। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के 8 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News