Punjab में फिर चली गोली! माता-पिता के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौ/त
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 12:09 PM (IST)
मोगा (विपन): जिले में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 22 साल के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोगा के जलालाबाद गांव के पास एक ढाबे पर गोली लगने से 22 साल के युवक की मौत का मामला सामने आया है। मरने वाले की पहचान ढाबे पर काम करने वाले संदीप सिंह के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी 2 बड़ी बहनें हैं। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए DSP धर्मकोट सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को ढाबे पर फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसमें 22 साल के युवक संदीप की मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, विक्रम सिंह और संदीप सिंह दोनों ही पिस्टल देख रहे थे।
इस दौरान अचानक विक्रम सिंह से गोली चल गई, जो संदीप सिंह के सीने में लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। DSP ने बताया कि विक्रम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

