उम्रकैदी मनदीप का नाभा जेल में हुआ विवाह, बिना दूल्हे के हुई विदाई

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 12:41 PM (IST)

नाभा(जैन/पुरी): नाभा जेल के इतिहास में उस समय नया इतिहास रचा गया जब उम्रकैद की सजा भुगत रहे गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ धूर पुत्र चमकौर सिंह निवासी जिला मोगा का विवाह पवनदीप कौर निवासी समराला तहसील (जिला लुधियाना) के साथ जेल काम्पलैक्स में हुआ लेकिन दूल्हे के बिना ही दुल्हन को विदा किया गया।  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट लेकर जेल के गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज और अन्य रस्मों के लिए 6 घंटों में विवाह सम्पन्न करवाने का निर्देश दिया था।


डी.एस.पी. वरिंदरजीत सिंह थिंद समेत अनेक एस.एच.ओज. और पुलिस चौकी इंचार्ज भारी पुलिस फोर्स समेत जेल के बाहर निगरानी कर रहे थे। महिला पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। थूही चौक समेत कई स्थानों पर पुलिस नाकाबंदी की गई थी जिससे कोई असुखद घटना न घट सके। गैंगस्टर मनदीप सिंह को मुकद्दमा नं. 43 में धारा 302, 34, 379 आई.पी.सी. और आम्र्ज एक्ट अधीन दोहरे कत्ल कांड में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मनदीप सिंह ने मोगा जिला में एक सरपंच और उसके गनमैन की हत्या कर दी थी। कत्ल का यह मामला 7 साल पुराना है। यहां जेल में मनदीप सिंह को 17 जून 2019 को लाया गया था। जेलर भंगू अनुसार यह गैंगस्टर पिछले 10 सालों से जेल में बंद है। यहां आने से पहले अन्य जेलों में नजरबंद रहा है।

गैंगस्टर मनदीप पर दर्ज हैं इतने केस
-संगरूर शहरी थाने में पहला मुकद्दमा 2007 में दर्ज हुआ।
-सन 2008 में बद्धनीकलां थाना (मोगा)।
-सन 2010 में कत्ल और इरादाकत्ल का मुकद्दमा जगरांव सिटी थाना।
-सन 2011 में धारा 307 अधीन सिविल लाइन्ज थाना बठिंडा।
कसन 2012 में बद्धनीकलां थाना में कत्ल का मुकदमा।
-सन 2013 में मोगा।
-2014 में मोगा साऊथ सिटी थाना।
-सन 2015 में बद्धनी थाना।
-सन 2016 में थाना महीना (मोगा) में हत्या का केस दर्ज हुआ। 

Vatika