तिरंगे में लिपटे शहीद बेटे के शव को देख मां बोली- ''फोन पर कहा था मेरे लई कुड़ी लभ छडो...''

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 01:53 PM (IST)

मोगा: झारखंड के रामगढ़ में सिख रेजिमेंटल सेंटर के सैन्य प्रशिक्षण केन्द्र में मंगलवार को जवान की प्रशिक्षण के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत जवानों की पहचान पंजाब के मोगा के रहने वाले सेवक सिंह के पुत्र 22 वर्षीय परमिंदर सिंह और पंजाब के ही तरनतारन के रहने वाले अमरीक सिंह के पुत्र 22 वर्षीय जोरावर सिंह के रूप में की गई है।  पार्थिव देह का अब पंजाब स्थित उनके पैतृक जिले मोगा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।



वहीं तिरंगे में लिपटे परमिंदर के शव को देख मां का रो रो कर बुरा हाल था। बेटे को देखकर कह बोलीं- कहदां शादी करण आवांगा, मौत से ही शादी कर ली। पिता गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह अच्छा बॉक्सर भी था।  31 अगस्त को फोन आया तो बोला- मां, हुण मैं विआह कराण ही आना है। मेरे लई कुड़ी लभ छडो। क्या पता था कि उसका आखिरी फोन होगा। दोनों की मृत्यु के संबन्ध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है जिसके लिए सिख रेजिमेंटल सेंटर के चिकित्साधिकारी मेजर रवि सरवाल ने लिखित सूचना पुलिस के पास भेजी थी। इस घटना के संबंध में सेना की ओर से मीडिया को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

 

Vatika