मोगा: डीसी दफ्तर के बाद अब पंचायत घर पर लहराया गया खालिस्तान का झंडा

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 02:31 PM (IST)

मोगा: मोगा के अधीन पड़ते थाना निहाल सिंह वाला के गांव मानुके गिल में पंचायत घर के ऊपर आज फिर शरारती अंसरों ने खालिस्तान का झंडा लहराया। हालांकि पुलिस और पंचायत की तरफ से खालिस्तान का झंडा वहां से उतार दिया गया। 

बता दें कि मोगा जिले में कल डी.सी दफ्तर के ऊपर कुछ शरारती अंसरों द्वारा खालिस्तान का झंडा लहरा कर और उसके बाद तिरंगे झंडे को साथ ले जाने के बाद जहां पुलिस की तरफ से जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं वही आज कस्बा निहाल सिंह वाला में पड़ते गांव मानुके गिल में पंचायत घर के ऊपर किसी ने खालिस्तान का झंडा लगा दिया। हालांकि पुलिस और पंचायत ने खालिस्तान का झंडा वहां से उतार दिया। शहर में खालिस्तान के झंडे लहराने की यह दूसरी घटना है। मोगा में कुछ कारों पर भी खालिस्तान लिखा हुआ नजर आया। खालिस्तान की गतिविधियों को बढ़ते देख पुलिस पर सवालिया निशान लगने आरंभ हो गए हैं। 


 

Vaneet