मोगा सरपंच मर्डर केस में AAP MLA का बड़ा खुलासा, "कातिल की पत्नी से लिव-इन में था सरपंच"
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 02:46 PM (IST)
मोगा: मोगा के सरपंच हत्याकांड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार हैं।
विधायक का कहना है कि मृतक सरपंच का अपना भी आपराधिक रिकॉर्ड था और वह आरोपी की पत्नी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने सरपंच की गोली मारकर हत्या की है। उधर, सरपंच हरविंदर सिंह के परिवार ने इस मामले में विधायक अमृतपाल सुखानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। परिवार के सदस्य इस मांग को लेकर बाघापुराना में धरना दे रहे हैं।
क्या है मामला
गौरतलब है कि गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना उस समय हुई जब सरपंच अपने निजी जिम में प्रवेश करने के लिए गाड़ी से उतर रहे थे तो पीछे से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार हमलावरों ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

