मोगा: किसानों-पुलिस में हुई हिंसक झड़प, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 02:01 PM (IST)

मोगा (गोपी): बीते कई दिनों से किसानों का गुस्सा सरकार और राजनेताओं पर तेजी से बढ़ रहा है। पंजाब में किसान भाजपा के साथ-साथ बाकी पार्टियों का भी विरोध कर रहे है। आज  मोगा में भी सुखबीर सिंह बादल का विरोध करने किसान पहुंचे। उन्हें जैसे ही पता चला कि सुखबीर सिंह बादल अपने दौरे पर आ रहे है तो वह भी वहां पहुँच गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन फेंके। इतना ही नहीं पुलिस की तरफ से किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया। इसके बाद किसानों और पुलिस ने जानलेवा हिंसक झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है और माहौल पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak