मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाले के अब करीबियों पर भी कसा शिकंजा

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 12:49 PM (IST)

चंडीगढ़ : मोहाली ब्लास्ट को लेकर पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। मोहाली पुलिस अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि तरनतारन के निशान सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उसके करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार निशान सिंह के साले सहित 5-6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि मोहाली में हुए हमले में निशान सिंह की शमूलियत सामने आई है। पुलिस ने हमलावरों की मदद करने के आरोप में निशान सिंह को आज गिरफ्तार किया है। बता दें कि उस पर अन्य भी कई मामले दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash