मोहाली शहर को पंजाब सरकार ने दिया तोहफा

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 07:50 PM (IST)

मोहालीः पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहां सैक्टर 63 में नए बनाए गए खेल परिसर का उद्घाटन किया। 

होस्टल परिसर का उद्घाटन करने के बाद सोढी ने पत्रकारों को बताया कि पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोटर्स के परिसर में बना यह खेल परिसर दो हिस्सों में बंटा है। ए ब्लॉक लड़कों और बी ब्लॉक लड़कियों के लिए है। डेढ़ एकड़ जगह में 8.27 करोड़ रुपए की लागत से बने इस छह मंजिला होस्टल में कमरे और डोरमैटरी हॉल मिलाकर कुल 88 कमरे हैं और 425 खिलाड़ियों के रहने की क्षमता है। यह होस्टल डेढ़ साल के समय में बना है। 

उन्होंने कहा कि इस होस्टल में हॉकी, एथलैटिक्स, मुक्केबाज़ी, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, जूडो, तैराकी, वेट लिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, कुश्ती और टेबल टैनिस खेल विंगों के खिलाड़ी रहेंगे। होस्टल कॉम्पलैक्स में खुले हवादार कमरों और साफ सुथरे मैस के अलावा टीवी रूम, स्टडी रूम और मनोरंजन के लिए अलग कमरा है। होस्टल में ही पी.आई.एस. के डायरैक्टर (प्रशासन) का कार्यालय कक्ष है। उनके अनुसार मोहाली शहर पंजाब के खेल का केन्द्र बन गया है और यहां हर खेल से सम्बन्धित बुनियादी ढांचा बनाया गया है। 

Mohit