Mohali में पेट्रोल पंप पर बड़ी वारदात, युवक ने डीजल डलवाने के बाद मालिक पर चढ़ाई कार...

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 01:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पेट्रोल पंप मालिक पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। मोहाली के लांडरा-बनूड़ रोड स्थित नानक पेट्रोल पंप सनेटा की है, जहां पर  एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे में धुत था। युवक ने पेट्रोल पंप पर पहुंच कर अपनी कार में डीजल डलवाया, जिसके बाद पैसों को लेकर उसका मालिक के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने कार में 3500 रुपए का डीजल डलवाया था। 

फिर आरोपी युवक ने पंप मालिक पर कार चढ़ा दी, जिससे उनके दोनों पैरों और कंधे पर गंभीर फ्रैक्चर हो गए। बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पंप मालिक की तुरन्त फोर्टिस अस्पताल भर्ती करवाया जहां उनकी सर्जरी की गई। जिस दौरान उनके रॉड औ र प्लेट डाले गए। पीड़ित की पहचान प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है, वहीं आरोपी की पहचान हरमीत सिंह के रूप में हुई, जिसके खिलाफ धारा 110 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपी युवक अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

जानकारी के मुताबिक,  आरोपी के वकील ने कोर्ट में अपने पक्ष रखते हुए कहा कि, युवक हरमीत सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर मनगढ़ंत है। जबकि  उन्होंने तो कार में डीजल डलवाने के बाद पंप मालिक से कहा बीपीसीएल कार्ड मशीन नहीं चलने की बात कही और कहा कि, वह पैसों का भुगतान बाद में कर देगा। वहीं वकील ने कहा कि, युवक की शिकायतकर्ता से कोई बहस या मारपीट नहीं हुई है। बल्कि पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मचारियों ने युवक हरमीत सिंह की कार से तोड़फोड़ की है। 

इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई, जिस में जज ने दोनों पक्षों के बयान सुनें। कोर्ट में मेडिकल रिकार्ड देखने के बाद ये बात सामने आई कि, फ्रैक्चर और 2 सर्जरी का उल्लेख सही है, जिससे साबित होता है कि आरोपी युवक ने कार पेट्रोप पंप मालिक चढ़ा दी, जिससे वह घायल हो गए। इसलिए कोर्ट ने आरोपी हरीमत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News