मोहाली के स्कूल में की गई छुट्टी, बीच में रोकी परीक्षा, पढ़ें वजह
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 01:54 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मोहाली से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोहाली के फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह खबर सामने आते ही मौके पर हड़कंप मच गया और स्कूल में चल रही परीक्षाएं बीच में ही रोक दी गईं और बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया।
इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की रही है। वहीं धमकी भरे ई-मेल की भी जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

