Mohali : ऑफिस में Girlfriend की ह''त्या करने वाले को आया होश, अदालत लेकर पहुंची पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:00 PM (IST)

मोहाली (जस्सी): मोहाली के फेज-11 में एक प्राइवेट कंपनी में लड़की डिंपल की चाकू मारकर हत्या करने वाले बॉयफ्रेंड हैरी को पुलिस ने होश में आने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हैरी को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 15 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हैरी ने मोहाली के फेज-11 में एक प्राइवेट कंपनी में डिंपल को चाकू मार दिया था, इसके बाद हैरी ने खुद को मारने की कोशिश की और खुद पर चाकू से 10-12 बार वार किए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसे होश आया और उसकी तबीयत ठीक होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।

दोनों एक ही प्राइवेट कंपनी में काम करते थे

हैरी और डिंपल दोनों पटियाला के रहने वाले हैं। दोनों फेज-11 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों पहले रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात पर अनबन चल रही थी। जब लड़के ने लड़की को समझाने की कोशिश की तो लड़की ने उससे बात करने से मना कर दिया। इसी बात पर लड़का गुस्से में आ गया और उसने कंपनी के ऑफिस में ही लड़की की गर्दन पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की की हालत देखकर लड़के ने खुद को मारने के इरादे से अपनी गर्दन पर भी चाकू से कई बार वार कर लिया। दोनों घायलों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़के का इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News