अमृतसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मोहल्ला क्लीनिक का स्टाफ, हजारों मरीजों को नहीं मिली सेहत सेवाएं

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 01:33 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): पंजाब सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहल्ला क्लीनिक पर ग्रहण लग गया है। जिले के 85 मोहल्ला क्लीनिक में तैनात स्टाफ अपनी मांगों को लेकर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आज जिले के करीब 6000 से अधिक मरीजों को सेहत सेवाएं नहीं मिली हैं। आम आदमी क्लीनिक सांझा फ्रंट पंजाब के नेता अंकुश खोखर, रोतेश भगत आदि ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी की तरह फिक्स सैलरी दी जाए या इंसेंटिव बढ़ाए जाएं। इसके अलावा पक्के कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ भी आम आदमी क्लीनिक के स्टाफ को दिए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News