पंजाब मेल में बंदूक के बल पर कांस्टेबल ने की लड़की से छेड़छाड़

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 02:15 PM (IST)

फिरोजपुर(आनंद): मुम्बई से फिरोजपुर आने वाली पंजाब मेल (12137) में बंदूक की नोक पर आर.पी.एफ. के कांस्टेबल पर लड़की संग छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। कांस्टेबल की इस बदसलूकी की वजह से पीड़ित लड़की को अपना सफर बीच में ही छोडऩा पड़ा व फिरोजपुर की बजाय उसे कई किलोमीटर पीछे बठिंडा में ही उतरना पड़ा। 
रेलवे को ट्विटर पर भेजी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब वह टे्रन के एस-2 कोच में बैठी थी तो आर.पी.एफ. के कांस्टेबल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। अपने आप को बचाने के लिए वह टे्रन से नीचे उतर गई तो उक्त कांस्टेबल ने उसकी बाजू पकड़ ली और उसे बंदूक तक दिखाई। वह उस समय कथित तौर पर नशे की हालत में था।

पंजाब मेल के टिकट चैकर बलबीर सिंह ने बताया कि जब यह गाड़ी बहादुरगढ़ पहुंची तो टे्रन में मौजूद आर.पी.एफ. का कांस्टेबल लड़की संग छेड़छाड़ कर रहा था और उसकी इस हरकत को दूसरे यात्री भी देख रहे थे लेकिन कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था। बलबीर ने बताया कि उन्होंने लड़की को दूसरे कोच में सीट दे दी लेकिन वहां भी कांस्टेबल पहुंच गया और उससे बदसलूकी करने लगा।

Vatika