मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः भूपिंदर हनी की इस तारीख तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 03:37 PM (IST)

चंडीगढ़ः भूपिंदर हनी को ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किए जाने की अहम खबर सामने आई है। ई.डी. द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई है। इस दौरान हनी पर नाजायज माइनिंग को लेकर आरोप लगाए गए हैं। ई.डी. ने हनी को 10 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भूपिंदर हनी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। ई.डी. का कहना है कि भूपिंदर हनी ने नाजायज माइनिंग व अधिकारियों के स्थानांतरण करने पर करोड़ों रुपए की वसूली की है।

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन-रूस जंगः बुजुर्ग माता ने लगाई भारत सरकार से गुहार

आपको बता दें कि इससे पहले ई.डी. ने 4 फरवरी को हनी को 4 दिन के रिमांड पर लिया था। उसके बाद 8 फरवरी को दोबारा उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने हनी को 11 फरवरी तक ई.डी. की हिरासत में भेजा दिया था।  उन्होंने कहा कि हनी से गहराई से पूछताछ करने के बाद उसने माना है कि नाजायज रेत माइनिंग व अधिकारियों के स्थानांतरण करवाकर करोड़ों रुपए की वसूली की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila