एक Phone Call... Mobile हैक और देखते ही देखते Bank Account खाली, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 12:11 PM (IST)

लुधियाना (राज) : पंजाब के जिला लुधियाना में एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने है। एक व्यक्ति को आए फोन के बाद उसके खाते से लाखों रुपए  उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, पहले पीड़ित व्यक्ति का मोबाइल हैक कर लिया गया उसके बाद उसके बैंक खाते से 7 लाख 76 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। इस मामले में थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस शिकायत में पीड़ित इंदरजीत सिंह ने बताया कि उसे एक कॉल आया था, जिसने कहा कि उसका मोबाइल हैक हो रहा है। जल्दी से वह अपना एटीम नंबर दें। इसके बाद उसने फेक कॉल समझ कर इंटरनेट बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। मगर कुछ देर बाद उसने देखा कि उसके बैंक खाते से 7.76 लाख रुपए निकल गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News