इस तारीख तक विदाई देगा Monsoon, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 05:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (रोहल): मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। साढ़े तीन महीने से भारी बारिश करने वाले बादल अब शांत हो रहे हैं। सोमवार को दिन भर शहर में बादल आते-जाते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर 2 बजे के बाद शहर में घने बादल छाए रहे, लेकिन दक्षिणी हिस्से के कुछ इलाकों में कुछ मिनटों के लिए ही बूंदाबांदी हुई। हालांकि, 20 सितंबर तक शहर में हल्की बारिश की संभावना है। शहर का तापमान 35 डिग्री से नीचे है, लेकिन हवा में नमी परेशान कर रही है। इस मानसून सीजन में शहर में अब तक 1035.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 26.8 प्रतिशत अधिक है।

ट्राइसिटी का मौसम

चंडीगढ़ - 34.3 डिग्री 
हवाई अड्डा - 35.6 डिग्री 
मोहाली - 33.8 डिग्री 
पंचकूला - 32.9 डिग्री 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News