'मैं भगवंत मान दा की चुक लेया' निक्के सिद्धू समेत धरने पर बैठ गया मूसेवाला का परिवार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 12:43 PM (IST)
मानसा : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पूरा परिवार मानसा के SSP ऑफिस में धरने पर बैठ गया है। इस दौरान मूसेवाला के माता-पिता ने भगवंत मान सरकार और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और यह भी कहा है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, वह पक्के तौर पर यहीं बैठे रहेंगे।
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हम जनवरी में उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में दरखास्त दी थी, जिस पर मानसा पुलिस गौर करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बंटी बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। बलकौर सिंह ने कहा, "CM के ओ.एस.डी. मेरे केस को प्रभावित कर रहा है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैंने भगवंत मान दा की चुक लेया है।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

