जालंधर की इस फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 50 से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंची

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 12:35 PM (IST)

जालंधर (माही): थाना मकसूदां के अधीन पड़ते वरियाना कॉंम्पलेक्स के नज़दीक स्थित जे. के. प्लास्टिक इंडस्ट्री में आधी रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया। इसके अलावा फैक्ट्री की दीवार भी गिर गई और छत को भी नुक्सान पहुंचा है। यह घटना रात करीब साढ़े तीन बजे हुई। 

थाना मकसूदां को सूचना मिलने पर मौके पर ऐस.ऐच.ओ. कंवलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर 50 के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, जिनकी तरफ से आग को काबू करने की कोशिशे की गई। हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी मुताबिक जे.के. प्लास्टिक इंडस्ट्री नाम की इस फैक्ट्री में चप्पलें बनाने का काम किया जाता है। अंदर रबड़ होने के कारण आग बेहद तेज़ी के साथ फैली। 


फैक्ट्री मालिक इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि उनको फैक्ट्री में आग लगने की सूचना देर रात मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इस की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। 

Content Writer

Tania pathak