अब सरकारी स्कूलों में सुबह की सभा सिर्फ 20 मिनट की होगी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 08:33 AM (IST)

पटियाला(प्रतिभा): बच्चों की पढ़ाई खराब न हो इसलिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में सुबह की सभा (मॉर्निंग असैम्बली) का समय 30 मिनट से कम कर 20 मिनट कर दिया है। इसके साथ ही स्कूल समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। हालांकि इससे पहले भी ये समय 20 मिनट ही था लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 30 मिनट किया गया था और अब फिर से 20 हो गया है। 

ये निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी पहुंचा दिए गए हैं। एस.सी.ई.आर.टी. पंजाब के डायरैक्टर द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक इसे बहुत जरूरी करार देते हुए तुरंत प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। विभाग द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक सुबह 9 बजे से 9:20 तक सुबह की सभा करवाई जाएगी। जबकि 9:20 से 10:05 तक पहला पीरियड लगेगा, दूसरा पीरियड 10:05 से 10:50 तक लगेगा। 

वहीं तीसरा पीरियड 10:50 से 11:35, चौथा पीरियड 11:35 से 12:20 तक होगा। 12:20 से 12:40 तक आधी छुट्टी होगी। 12:40 से 1:20 तक पांचवां पीरियड, 1:20 से 2 बजे तक छठा, 2 से 2:40 तक सातवां और 2:40 से 3:20 तक आठवां पीरियड लगेगा। 

swetha