VIP नंबर का क्रेज... ‘0003’ बना सबसे महंगा वाहन नंबर,  लगी 37.63 लाख की बोली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 06:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कहते हैं शौक का कोई मूल्य नहीं होत और जब बात वाहनों के VIP नंबरों की हो तो लोग लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। VIP और आकर्षक वाहन नंबरों को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ऑनलाइन नीलामी में इस बार ‘0003’ नंबर सबसे अधिक कीमत पर बिककर चर्चा का केंद्र बन गया।

ई-ऑक्शन के दौरान ‘0003’ नंबर के लिए खरीदारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके चलते इसकी अंतिम बोली 37.63 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं आमतौर पर सबसे ज्यादा मांग वाले ‘0001’ नंबर को इस बार 23.55 लाख रुपये की बोली मिली। नीलामी में कुल 683 वाहन नंबरों की सफल बिक्री हुई, जिससे चंडीगढ़ प्रशासन को 4.13 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों के अनुसार, फैंसी और VIP नंबरों को लेकर लोगों में लगातार बढ़ती रुचि के कारण हर नीलामी में अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है।

हालांकि इस बार ‘0003’ नंबर सबसे महंगा बिका, लेकिन चंडीगढ़ में अब तक का रिकॉर्ड मार्च 2026 में बना था, जब CH01-DD-0001 नंबर 53.88 लाख रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ था। यह आंकड़ा अभी भी शहर के सबसे महंगे वाहन नंबर की श्रेणी में शीर्ष पर बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News