नाजायज संबंधों में रुकावट बन रही थी सास, पीट-पीटकर मार डाला

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 05:18 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर): थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मारपीट कर कत्ल करने के आरोप में अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नाजायज संबंधों के कारण बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की बेरहमी से मारपीट कर कत्ल कर दिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना तलवंडी चौधरी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित कुन्दन सिंह पुत्र जल्लू सिंह निवासी छन्ना शेर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी प्रकाश कौर (56) साल है। उसके दो लड़के शादीशुदा हैं। उसकी बहु सीमर कौर पत्नी राज सिंह जिसके कथित तौर पर धारा सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी छन्ना शेर सिंह के साथ नाजायज संबंध हैं। इस बात पर वह और उसकी पत्नी धारा सिंह को घर आने से रोकते थे। परंतु रोकने पर धारा सिंह और उसकी बहु सीमर कौर उसकी पत्नी प्रकाश कौर की पिटाई करते थे।

गत दिवस भी उसकी बहु सीमर कौर और धारा सिंह ने उसकी पत्नी प्रकाश कौर की डंडों से पिटाई की और मुक्के भी मारे। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों सीमर कौर पत्नी राज सिंह और धारा सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी छन्ना शेर सिंह थाना तलवंडी चौधरियां के खिलाफ धारा 302, 506, 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारे की जा रही है।

Edited By

Sunita sarangal