इश्क में अंधी मां ने प्रेमी से मिलकर बेटे को दी रूंह कंपा देने वाली मौत, लाश का किया ये हाल

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 02:01 PM (IST)

गुरदासपुरः काहनूंवान थाने अधीन एक गांव में इश्क में अंधी कलयुगी मां ने अवैध संबंधों के कारण अपने 26 वर्षीय नौजवान बेटे को  ही प्रेमी के साथ मिल कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने इस वारदात को रात के समय अंजाम दिया, जब उन्होंने बेटे को नींद की गोलिया दीं थीं।

प्रैस कांफ्रैंस के दौरान गुरदासपुर के एस.एस. पी. डा. नानक सिंह ने बताया कि गत दिवस गांव झंडा गुज़रां की ड्रेन के किनारे से एक अर्ध सड़ी लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले की जांच शुरू की थी। उन्होंने डी.एस. पी. राजेश कक्कड़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम की तरफ से जांच दौरान मरने वाले व्यक्ति की पहचान रणदीप सिंह उर्फ बोबी (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बलवंडा के रूप में हुई। एस.एस पी. ने बताया कि पहले मृतक की मां रुपिन्दरजीत कौर  अपने बेटे की लाश की पहचान करने से इंकार करती रही।

पुलिस ने गहराई से कई तथ्यों के आधार पर जांच की तो यह बात सामने आई कि मृतक की मां के गांव चक्क शरीफ़ के निवासी सुखविन्दर सिंह उर्फ सुखा के साथ करीब 6 महीने से अवैध संबंध थे, जिस कारण उसकी मां ने सुखविन्दर सिंह और उसके साथी गुरजीत सिंह के साथ मिलकर अपने 26 वर्षीय बेटे का अपने घर में ही कत्ल किया और सभी सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को झंडा गुज़रां की ड्रेन किनारे जलाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि अवैध संबंधों के कारण उसका बेटा उसे रोकता था, जिस कारण उसे रास्ते में से हटाने के लिए बेटे  का कत्ल कर दिया।  कत्ल करने से पहले दो दिनों से उस की मां रणदीप सिंह को नींद की गोलियां देती रही, जिस कारण उसका बेटा बेहोशी की हालत में था और सोते समय उसका कत्ल कर दिया। मृतक की माता और उसके प्रेमी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसका साथी अभी फ़रार है, जिसे जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
 

Content Writer

Vatika