तनवीर कत्ल कांड के एक आरोपी की माता ने बेटे के ससुराल जाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 04:43 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): करीब एक सप्ताह पहले बलाचौर में फिरौती के लिए अगवा किए गए नाबालिग तनवीर हत्याकांड के एक आरोपी की माता ने बेटे के सुसराल घर में जाकर कोई जहरीली चीज निगल ली। जिसकी आज सुबह नवाशहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

गौर हो कि तनवरी हत्याकांड में पुलिस ने दो दिन पहले उसके एक पड़ोसी जतिंदर सिंह व सचिन भट्टी को गिरफ्तार किया था। दोनो कथित आरोपियो ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उन्होने फिरौती के लिए तनवीर की हत्या की थी। एक कथित आरोपी जतिंदर सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी कनाडा में रहती है उसे भी कनाडा जाना था। जिस के लिए पैसो का बंदोबास्त नही हो रहा था। इसी के चलते फिरौती के लिए तनवीर को कथित तौर पर अगवा किया गया। कथित आरोपी जतिंदर सिंह बलाचौर में अपनी बजुर्ग माता हरदेव कौर के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में जतिंदर के शामिल होने के खुलासे के बाद हरदेव कौर (60) अपने बेटे के सुसराल राहो के गांव चढ़मजारा आई हुई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी नवांशहर हरलीन सिंह ने बताया कि मृतक हरदेव कौर ने कल देर रात कोई जहरीली चीज निगल ली। इसके बाद उसे उपचार के लिए नवांशहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया । यहां आज सुबह चार बजे के करीब उसकी मौत हो गई। डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के अधीन कारवाई करके लाश वारिसों के हवाले कर दी है।

आरोपी जतिंदर की एक साल पहले हुई थी शादी
तनवरी हत्याकांड में नामजद कथित आरोपी जतिंदर सिंह की करीब एक साल पहले राहो के गांव चढ़माजरा की लड़की से शादी हुई थी। बताया जाता है कि लड़की आईलेट्स करने के बाद कनाडा चली गई। अब जतिंदर सिंह को भी कनाडा जाना था। उसके पास पैसो का बंदोबास्त न होने के कारण वह एस घिनौने कांड में फस गया।

Mohit