5 बेटियों की मां के कारनामे ने हिला दिया पूरा परिवार, हैरान कर देगा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 12:04 PM (IST)

बनूड़: थाना बनूड़ अधीन पड़ते गांव जलालपुर के निवासी 5 लड़कियों की मां घर से सोने के गहने, नकदी और 2 बच्चों को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फ़रार हो गई।  महिला के पति सुखविन्दर सिंह पुत्र काका सिंह निवासी गांव जलालपुर ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसका विवाह गांव कराला  निवासी के साथ हुआ था।

विवाह के बाद उसके घर 5 लड़कियों ने जन्म लिया। बड़ी लड़की की उम्र 18 साल है। सुखविंद्र सिंह का कहना है कि वह सिक्योरिटी गार्ड की चंडीगढ़ मे नौकरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। उसके ससुराल गांव कराला जो एक नौजवान का उसके घर आना -जाना था, जिस कारण उस नौजवान के साथ उसकी पत्नी के प्रेम संबंध बन गए। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि कि गत दिवस जब वह शाम को 6 बजे अपने घर से ड्यूटी पर गया तो उसकी पत्नी बड़ी लड़की को डाक्टर के पास दवा लाने बारे कह कर 14 और 3 साल की बेटी को साथ लेकर चली गई।

जब 2 घंटे बाद भी वह घर न पहुंची और उसका फ़ोन बंद आने लग गया तो उसकी बड़ी लड़की ने उसे फ़ोन किया कि मां घर से दवा लेने गई थी लेकिन आई नहीं। इस सूचना के बाद वह तुरंत अपने घर आया तो देखा कि अलमारी में पड़ीं सोने की 2अंगूठियां,  1जोड़ी कानों की वाली और 1 जोड़ी कांटे और घर में पड़ी 18 हज़ार रुपए की नकदी भी साथ ले गई। पीड़ित नौजवान ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और 2  बच्चों की आस-पास तालाश की लेकिन मुझे बाद में पता लगा कि वह अपने प्रेमी के साथ फ़रार हुई है। घटना की सूचना थाना बनूड़ की पुलिस को कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News