बेटे ने 3 माह पहले किया था मां का कत्ल, अब जेल में फंदा लगाकर दे दी जान

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 10:54 AM (IST)

निहाल सिंह वाला(बावा/जगसीर): 3 महीने पहले 20 सितम्बर 2019 को अपनी मां को कही से काटकर कत्ल करने वाले एक कलयुगी बेटे द्वारा फरीदकोट की जेल में आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 22 वर्षीय सतविन्द्र सिंह उर्फ समना पुत्र स्व. भोला सिंह पर थाना निहाल सिंह वाला में अपनी मां के कत्ल के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। तफ्तीशी अफसर चौकी इंचार्ज बिलासपुर सब इंस्पैक्टर बेअंत सिंह भट्टी ने बताया कि 2 दिन पहले 12 दिसम्बर को कथित आरोपी सतविन्द्र सिंह उर्फ समना का चालान माननीय अदालत में पेश किया गया था, वह फरीदकोट जेल में बंद था।

उन्होंने बताया कि जेल में सतविन्द्र सिंह उर्फ समना द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई है। इस बारे जेल अधिकारियों द्वारा चौकी इंचार्ज बिलासपुर बेअंत सिंह भट्टी को फोन पर सूचित किया गया, जिन्होंने पारिवारिक मैंबरों को इस बारे सूचना दी। गांव के सरपंच पप्पू जोशी व पारिवारिक मैंबर सतविन्द्र सिंह उर्फ समना की मृतक देह लेने के लिए फरीदकोट को रवाना हो गए। फरीदकोट की पुलिस ने कार्रवाई करते शव को पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया। जिक्रयोग्य है कि सतविन्द्र सिंह उर्फ समना जो कि नशों का आदी था, ने 3 महीने पहले घर में सब्जी बना रही अपनी मां कर्मजीत कौर पर कही से हमला कर दिया तथा उसका कत्ल कर दिया था।

Edited By

Sunita sarangal