मानवता शर्मसार : कलयुगी मां ने नाली में फेंका भ्रूण, पुलिस ने किया मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 03:45 PM (IST)
राहों (प्रभाकर): राहों के गांव जलवाहा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने नवजात शिशु (लड़के) के भ्रूण को जन्म देकर नाली में फेंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण गुरप्रीत सिंह ने सुबह नाली में पानी की बाल्टी डाली और भ्रूण ऊपर तैरने लगा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया।
सूचना मिलते ही राहों थाने के इंस्पैक्टर सुखपाल सिंह के निर्देश पर ए.एस.आई. मोहन लाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के चेयरमैन सतनाम सिंह की मौजूदगी में भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व जांच के लिए मोहाली अस्पताल भेज दिया है। गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

