Gurdaspur: दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी,  वारदात CCTV में कैद

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 06:47 PM (IST)

गुरदासपुर/धारीवाल: धारीवाल के डड्डवां रोड पर स्थित एक टेलर की दुकान के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रमन कुमार ने बताया कि डड्डवां रोड पर उनकी टेलर की दुकान है, जहां उनके छोटे भाई रजेश कुमार सिलाई का काम करते हैं। रोजाना की तरह उन्होंने अपनी बजाज CT-100 मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ा किया था। शाम को जब वे घर जाने के लिए बाहर आए तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था।

इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी कर ली गई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत धारीवाल थाना पुलिस को दे दी है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी हुए मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News