शोषण के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करें कार्यकत्र्ता : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़( ब्यूरो): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे शोषण के खिलाफ घरों से निकलकर सड़कों पर आंदोलन करें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के लोगों का शोषण कर रही है। इसलिए पंजाबियों को बचाने के लिए पार्टी नेताओं को उनका कवच बनना होगा। मलिक रविवार को यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


मलिक ने बैठक के शुरू में पंजाब में संगठन को शक्तिशाली करने, 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटें जीतने के लिए पदाधिकारियों के सुझाव लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 से अब तक चलाई जा रही विकास योजनाओं को पंजाब में समयबद्ध तरीके से घर-घर पहुंचाने के लिए मलिक ने नियमित बैठकें, प्रवास व कार्यक्रम पर बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महीने के हर दूसरे व चौथे रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। यह भी तय किया गया कि जिला पदाधिकारियों की बैठक हर रविवार दोपहर 11 से 1 बजे तक होगी जिसमें मोर्चों के जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। 

 

मलिक ने संगठन कार्य को बांटते हुए महामंत्रियों को क्षेत्रीय प्रभारी के नाते 11-11 जिले देने का निर्णय लिया। इसी तरह हर प्रदेश पदाधिकारी को 2-2 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। वहीं हर कार्यकारिणी सदस्य को 3 मंडलों का प्रभार दिया जाएगा।

Sonia Goswami