सांसद अमृतपाल आएंगे पंजाब, जानें कोर्ट ने कितने दिन की अंतरिम जमानत की मंजूर
punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 09:29 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद अब वह 21 नवंबर को पंजाब आएंगे और अपने पैतृक गांव पहुंचकर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। दादी के निधन के बाद परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की गई थी। अब एक दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके पंजाब आने का रास्ता साफ हो गया है।

