पंजाब-हरियाणा बार्डर पर सांसद व मंत्री बैरीकेड्स पर चढ़े

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 09:07 AM (IST)

पटियाला(राजेश पंजोला) : खेती बचाओ यात्रा के तहत पंजाब में अंतिम रैली करने के बाद जब राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली हरियाणा बार्डर के नजदीक पहुंची तो हरियाणा पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को टांगरी नदी के पुल पर ही रोक लिया। यहां आधा घंटा पंजाब व हरियाणा पुलिस के अफसरों की बातचीत होती रही। 

इस दौरान हरियाणा पुलिस ने राहुल गांधी समेत अन्य कुछ ट्रैक्टरों को जाने दिया परंतु पंजाब के सांसदों व मंत्रियों को रोक लिया, जिसके बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला, सांसद (राज्य सभा के सदस्य) प्रताप सिंह बाजवा, विधायक कुलजीत सिंह नागरा समेत अन्य कई नेता हरियाणा पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरीकेड्स पर चढ़ गए। मामला बढ़ता देख सीनियर पुलिस अधिकारियों ने नेताओं से बात की। इस मौके सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन व रैलियां करने का सभी को अधिकार है। हिन्दुस्तान में तालीबानी शासन की तरह विरोधियों को कुचला जा रहा है। केन्द्र व हरियाणा में चूंकि भाजपा की सरकारें इसीलिए हरियाणा सरकार जानबूझ कर राहुल गांधी की तरफ से किसानों के हक में की जा रही खेती बचाओ रैली में खलल डालने की कोशिश की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News