SYL मुद्दे को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी ने मान सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 09:30 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज जमुना लिंक कैनाल (एस.वाई.एल.) नहर का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इसे लेकर दोनों राज्यों के नेता एक-दूसरे को घेर रहे हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता के हरियाणा को पानी मुहैया कराने के दावे के बाद मामला और बढ़ गया है। पटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लगता है कि पंजाब ने गूंगे  बहरों की सेना भर्ती करके भेज दी है। सुशील गुप्ता के पंजाब विरोधी एस.वाई.एल. बयान पर 'आप' के 92 विधायकों में से कोई नहीं बोला न ही 5 नए राज्यसभा सदस्यों ने बात की। उन्होंने कहा कि आज मुसेवाला कोई गाना रिलीज कर दे तो यह जरूर बोलेंगे। एस.वाई.एल. पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हरियाणा के लोगों को एस.वाई.एल. गारंटी दी है। 

PunjabKesari

गुप्ता ने कहा कि कोई भी पार्टी एस.वाई.एल. का समाधान नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी इस समस्या का समाधान करेगी। इससे पहले गुप्ता ने दावा किया था कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली की तरह हरियाणा में भी अच्छे स्कूल, अच्छी शिक्षा, अस्पताल और मुफ्त बिजली होगी। यह सुविधा पंजाब में भी उपलब्ध है और इसे हरियाणा में भी लागू किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News