किरण खेर के एडवाइजर की पार्टी में हुई फायरिंग, अब मामले को दबाने की कोशिश

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 01:17 PM (IST)

चंडीगढ़। भाजपा सांसद किरण खेर के एडवाइजर सहदेव सलारिया की बर्थ-डे पार्टी में गोली चलने से तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दो पक्ष बुरी तरह आपस में भिड़ गए, लात घूंसे तो चले ही पर नोबत यहां तक आ गई की फायरिंग होने लगी। इस वारदात के तीन घायलों को सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 चंडीगढ़ के एक बार में सोमवार रात  किरण खेर के एडवाइजर सहदेव सलारिया ने पार्टी का आयोजन रखा था। जहां अचानक दो पक्षों में टकराव हो गया। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 26 के एक बार में छोटी सी बात पर फायरिंग तक हुई। प्रभावशाली होने के कारण इस मामले को अब दबाया जा रहा है।

आरोप है कि सांसद किरण खेर के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। चंडीगढ़ में हाई अलर्ट होने के चलते पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

Suraj Thakur