सांसद संत सीचेवाल ने सुरक्षा हटाने को लेकर DGP को लिखा पत्र, जानें वजह
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 04:41 PM (IST)
पंजाब डेस्क : राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार संत सीचेवाल ने डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिख अपनी सुरक्षा लौटाने की बात कही है। बिगड़ती कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सुरक्षा में तैनात सभी 6 पुलिसकर्मियों को वापस लौटाना चाहते हैं। इसके साथ ही कहा है कि इन पुलिसकर्मियों को थाने में तैनात किया जाए ताकि अपराध पर रोक लगाने में मदद मिल सके।
संत सीचेवाल ने अपने पत्र में बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात 6 जवानों में से 3 गांव सीचेवाल (उनके पैतृक गांव) में रहतें हैं और 3 जवान उनसे साथ दौरों पर जाते हैं। उनका कहना है कि एक रात में उनके गांव में आठ चोरी की वारदातें हुई है और सुल्तानपुर लोधी में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। इसके साथ ही कहा कि सुल्तानपुर लोधी और लोहियां खास थानों में पुलिसकर्मियों की कमी है और इलाके में अधिक पुलिस बल की जरूरत है। वहीं उन्होंने साफ किया कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

