एम.पी. तनमनजीत सिंह ढेसी की नानी की इंग्लैंड में कोरोना से मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 03:17 PM (IST)

जालंधर(महेश): इंग्लैंड के सलोह हलके से पहले दसतारधारी सिख एम.पी. तनमनजीत सिंह ढेसी और साहिब सिंह ढेसी यू.के. के आदरणीय नानी जी सरदारनी जागीर कौर (86) की कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड में मौत हो गई।

वह ग्रेवजैंड (कैंट) शहर में रहते थे और यू.के. के प्रसिद्ध सिख नेता जत्थेदार राम सिंह की धर्म पत्नी, गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक दरबार ग्रेवजैंड के पूर्व प्रधान जसपाल सिंह ढेसी की सास, हरविन्दर सिंह बनिंग, रविन्द्र सिंह बनिंग और सतविन्दर सिंह बनिंग और सरदारनी दलविन्दर कौर ढेसी के पूजनीय माता जी थे।

एम.पी.ढेसी के चाचा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर ने बताया कि जागीर कौर की मौत को लेकर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्दर सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा के इलावा गुरमेल सिंह मल्ली प्रसिद्ध कारोबारी, ग्रेवजैंड गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मनप्रीत सिंह धालीवाल, जनरल सचिव दविन्दर सिंह मुट्ठडा और अन्य गणमान्यों ने भी उनके साथ दुख प्रकट किया है। जिक्रयोग्य है कि माता जागीर कौर की मौत के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ढेसी का कहना है कि वह अंतिम समय में अपने नानी जी को कंधा भी नहीं दे सके।

 

Edited By

Sunita sarangal