मुम्बई की फ्लाइट रही रद्द, खाली लौटा प्लेन

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 12:09 PM (IST)

जालंधर(सलमान): स्पाइसजैट ने उड़ान योजना के तहत दूसरी फ्लाइट जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से माया नगरी मुंबई के लिए दोआबा क्षेत्र की स्पाइसजैट फ्लाइट शनिवार को रद्द रही, जबकि स्पाइसजैट ने सालों पहले कुछ नए प्लेन खरीदे थे, जिनमें से एक प्लेन आदमपुर-दिल्ली, दिल्ली-आदमपुर पर लगाया गया था। पहले जहां स्पाइजैट में 78 पैसेंजर बेठते थे। वहीं अब इस प्लेन में 90 लोगों के बैठने का प्रावाधान है।

अब कुल 90 पैसेंजर बैठकर दिल्ली-आदमपुर, आदमपुर-दिल्ली आ जा सकते हैं। दिल्ली से जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट ने एक बार फिर रिकार्ड तोड़ दिया। वहीं शनिवार को दिल्ली से 85 यात्री आदमपुर आए और 74 यात्रियों ने दिल्ली का सफर किया। किसान आंदोलन के चलते रेल सेवा पूरी तरह से ठप्प है, जिसके चलते दिल्ली से आदमपुर पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।

शुक्रवार को मुम्बई से आई फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते आदमपुर में ही रात को ठहराव किया गया। शनिवार को स्पाइस जैट का बाम्बर्डियर 400 क्यू विमान ठीक कर खाली ही मुम्बई लौट गया। इसके चलते मुम्बई से आने वाली फ्लाइट रद्द रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News